सोलर कैलकुलेटर
आपकी खपत के आधार पर सांकेतिक संख्याएँ। अंतिम कोटेशन साइट सर्वे के बाद।
हम मध्य प्रदेश की आधिकारिक MPERC स्लैब दरें इस्तेमाल करते हैं — आपको अपनी प्रति-यूनिट दर पता होने की ज़रूरत नहीं।
आपका बिल असल में कैसे बनता है
- 50 × ₹4.71₹236
- 100 × ₹5.67₹567
- 150 × ₹7.05₹1,058
- 50 × ₹7.24₹362
MPERC स्लैब में बिल बनाता है — शुरू की यूनिट सबसे सस्ती और आख़िरी सबसे महँगी। सोलर सबसे महँगी यूनिट पहले हटाता है, इसलिए बचत औसत दर से ज़्यादा होती है।
- अनुशंसित क्षमता
- 2.5 kW
- पीएम सूर्य घर सब्सिडी
- ₹69,000
- MNRE benchmark मूल्य (subsidy का आधार)
- ₹1,22,500
- अभी का बिल
- ₹2,942
- सोलर के बाद बिल
- ₹105
- अपेक्षित मासिक बचत
- ₹2,837
- अपेक्षित मासिक उत्पादन
- 345 units
- प्रति यूनिट बचत
- ₹6.37
- वार्षिक बचत
- ₹34,049
- आज की दरों पर 25-वर्ष बचत
- ₹8,23,032
- न्यूनतम छत क्षेत्र
- 250 sq ft
आपकी असल लागत survey से तय होती है
सिस्टम की असल कीमत आपके structure की ऊँचाई, cable की लंबाई, छत तक पहुँच और चुने गए module व inverter की grade पर निर्भर करती है। छत देखे बिना कोई आँकड़ा छापने से बेहतर हम उसे देखकर quote देना समझते हैं। ऊपर दी गई subsidy इससे नहीं बदलती।
सोलर से बिल ज़ीरो नहीं होता। जब तक कनेक्शन है, fixed charge लगता रहेगा — यह आपको हमसे ही पता चलना चाहिए।
यह आँकड़ा बिजली दरों को आज जहाँ हैं वहीं मानकर निकाला गया है। MPERC हर वित्त वर्ष दरें संशोधित करता है और वे आम तौर पर बढ़ी हैं — अगर यह जारी रहा तो आपकी असल बचत इससे ज़्यादा होगी। हम अनुमान को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने के बजाय कम बताना बेहतर समझते हैं।
MNRE benchmark वह आँकड़ा है जिससे सरकार आपकी subsidy निकालती है — यह price list नहीं है, और न ही installer के लिए कोई सीमा। असली quote आमतौर पर इससे ऊपर होता है, क्योंकि benchmark में structure की ऊँचाई, cable की लंबाई, छत तक पहुँच, और असल में लगने वाले module व inverter की grade शामिल नहीं होती। आपकी subsidy benchmark से ही निकलती है, चाहे आप कुछ भी चुकाएँ।
ये आँकड़े MPERC के energy + fixed charge हैं। बिजली ड्यूटी और सेस इनके ऊपर अलग से लगते हैं।
क्षमता चुने गए सूर्य बैंड पर आधारित है। बचत ऊपर दी गई आधिकारिक MPERC स्लैब दरों से निकाली गई है, जिन्हें स्थिर रखा गया है, और 25 साल तक 0.5% वार्षिक पैनल ह्रास माना गया है। ह्रास एक अनुमान है, प्रकाशित आँकड़ा नहीं। वास्तविक उत्पादन साइट पर निर्भर करता है — अंतिम संख्या सर्वे से आती है।
स्लैब दरें: MPERC ARR and Retail Supply Tariff Order for FY 2026-27, Annexure-2, Tariff Schedules for Low Tension Consumers, Schedule LV-1 — https://portal.mpcz.in/upload_files/pdf/mperc_regulation/tariff_details/LT_tarrif/Tariff_LT_Year_26_27.pdf
Benchmark स्रोत: Guidelines for PM-Surya Ghar: Muft Bijli Yojana — Central Financial Assistance to Residential Consumers (O.M. 318/17/2024-GCRT, as amended by O.M. 318/140/2024 dated 07.07.2025), §5(g) — benchmark cost, with effect from 13 February 2024 — https://cdnbbsr.s3waas.gov.in/s3716e1b8c6cd17b771da77391355749f3/uploads/2025/07/202507081690964295.pdf